शाहपुर/भौरा :- क्षेत्र की ग्राम पंचायत बानाबेहड़ा में पेसा एक्ट कानून की जानकारी देने के उद्देश्य से शिक्षक नोडल अधिकारी रामकिशोर धुर्वे, संरपच मेंनता मसकोले, सचिव मधु यादव ने ग्रामीणों को पेसा एक्ट अंतर्गत जानकारी उपलब्ध कराई। नोडल अधिकारी ग्राम सभा में सभी ग्रामीणों को बताया कि पेसा एक्ट कानून से आपके ग्राम और अन्य समस्याओं का हल ग्राम पंचायत स्तर पर भी किया जा सकता। जिसमें ग्राम के सभी विवादों का हल करना, अन्य प्रकार की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ दिलाने के उद्देश्य से पैसा एक्ट लागू किया गया है। इस दौरान यहां पर ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक समझाते हुए जानकारी दी। ग्राम सभा मैं समितियों का गठन किया गया जिसमें शांति एवं निवारण समिति में धर्मराज धुर्वे अध्यक्ष एवं सचिव सुन्दरी बाई मर्सकोले को ग्रामीणो द्वारा चुना गया इसी क्रम में वन विभाग समिति में सुनिता मर्सकोले अध्यक्ष एवं सचिव अनिल ईरपाचे को ग्रामीणों द्वारा चुना गया इसी क्रम में सहयोगिनी मातृ समिति में संतरी ईवने एवं सचिव शांति उइके को तदर्थ समिति में अध्यक्ष राजू और सचिव सिद्धार्थ ईवने को ग्रामीणों द्वारा चुना गया।
इस मिटींग को सफल बनाने में ग्राम के मनोज ईवने, मनीष बारसे, अशोक मालवीय, अनिल ईरपाचे, विश्वनाथ मरकाम, मोहन ईवने, सुता मरकाम, महत्वपूर्ण भूमिका रही।

