मेरा परिसर स्वच्छ परिसर के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान
शाहपुर।। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में मंगलवार को मेरा परिसर स्वच्छ परिसर के अंतर्गत कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य प्रो. एम डी बाघमारे द्वारा युवा गीत को गाकर किया गया एवं उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय बाणकर ने बताया कि अभियान का नेतृत्व छात्र इकाई से राहुल धुर्वे, अनिकेत धुर्वे, आशीष नवरे, रिंकेश कुमरे एवं राजा दायमा द्वारा जबकि छात्रा इकाई से प्रियंका चौहान, रूपाली भलावी, ममता इवने, मोनिका उनके द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों के द्वारा संपूर्ण कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की गई एवं पौधों में पानी दिया गया। कार्यक्रम में डॉ ओम झा, डॉ सचिन नागले,डॉ देवेंद्र कुमार रोडगे प्रो ज्योति वर्मा सहित 105 विद्यार्थियों ने भाग लिया।



