शाहपुर । पद्मावती महाविद्यालय पूंजी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपना के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में समझाया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रोहित जैन ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश शासन एवं भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज है जिसमें नहीं शिक्षा नीति को लागू किया । एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं । विषयों को मेजर,माइनर ,ओपन इलेक्टिव में विभाजित किया गया है ।
प्रोफेसर अखिलेश राठौर ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए व्यक्तित्व विकास, जैविक खेती , औषधीय पौधे जैसे कई व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का समावेश भी किया गया है , जो विद्यार्थियों के विकास में सहायक होंगे ।
रोहित जैन ने बताया कि एनसीसी, एनएसएस जैसे विषयों को भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शामिल किया गया है
शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा दिया गया ।
विद्यार्थियों को विषय चयन की पूर्ण स्वतंत्रता दी गई । राष्ट्रीय शिक्षा नीति में फील्ड, प्रोजेक्ट , इंटर्नशिप, सोशल कम्युनिटी को भी शामिल किया गया ।आधार पाठ्यक्रम में योगा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी जोड़ा गया क्योंकि योग से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है । प्रथम वर्ष से ही विद्यार्थियों को शोध करने का अवसर प्राप्त हो रहा है । अगर कोई विद्यार्थी प्रथम वर्ष की परीक्षा पास करता है तो उसे सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा द्वितीय वर्ष में डिप्लोमा,तृतीय वर्ष में डिग्री एवं चतुर्थ वर्ष में डिग्री विथ रिसर्च प्रदान किया जाएगा । इस प्रकार अगर वह अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ता है तो विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा । आगे वह पुनः पढ़ाई कर सकेगा ।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से विद्यार्थी वैश्विक स्तर की चुनौतियों का सामना कर सकने योग्य होंगे एवं बेरोजगारी जैसी समस्या का समाधान हो सकेगा उपरोक्त सभी कार्यक्रम में निकिता सिरोरिया, अर्चना मंडल, राजू मंडल ,विश्वनाथ सरदार,सुनीता उइके , चंद्रकला प्रमुख रुप से उपस्थित रहे एवं अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य वंदना मंडल एवं सुभाष मंडल द्वारा अभाव व्यक्त किया गया ।

