शाहपुर/ भौरा :- एक ओर शासन प्रशासन बच्चों का भविष्य बनाने लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है तो वहीं विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते ग्रामीण अंचलों के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यहां बच्चों के भविष्य के साथ जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। क्षेत्र में कई ऐसे विद्यालय हैं जहां अतिथि शिक्षकों के भरोसे स्कूल संचालित हो रहे हैं जबकि क्षेत्र के कई बड़े स्कूलों में स्थाई शिक्षकों की मांग निरंतर उठ रहीं है इस ओर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण लगातार जिम्मेदार शिक्षकों की ऐसी अनियमितता सामने आ रहे हैं। ग्राम पंचायत टांगना माल की शासकीय माध्यमिक शाला बरजोरपुर में 46 बच्चों की संख्या दर्ज हैं। जिसमें कक्षा छठवीं हाई में 13 बच्चे दर्ज हैं। कक्षा सातवीं में 16 बच्चों की संख्या दर्ज हैं। वही कक्षा आठवीं में 17 बच्चे अध्ययनरत हैं। लेकिन इन तीनों ही कक्षाओं में पूरा कामकाज अतिथि के शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। यहां शिक्षकों की कमी खल रही है। यहां पर 2017 के बाद कोई भी माध्यमिक शिक्षक की परमानेंट नियुक्ति नहीं की गई।
पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बीनू यादव, भाजपा नेता नारायण यादव, श्रीराम यादव ने बताया कि
माध्यमिक शाला बरजोरपुर मैं कई बार अस्थाई शिक्षकों की नियुक्ति की गई। लेकिन अस्थाई शिक्षकों द्वारा खानापूर्ति के लिए कभी कबार स्कूल जाकर उपस्थिति पंजी में अपने हस्ताक्षर का अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर शासन प्रशासन से बिना काम किए सैलरी प्राप्त करते रहे। इस और जिम्मेदार अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण लगातार बच्चों के भविष्य को दांव पर लगाया जा रहा है। माध्यमिक शाला की कक्षाएं अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रही है इस कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यहां स्थाई शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की शिक्षा पर पूरा असर प़ड़ रहा है जिले में कई विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षकों की आवश्यकता नहीं होने के बावजूद तय पद से अधिक शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता होने के बावजूद स्थाई शिक्षक विद्यालयों में नहीं जा रहे हैं। यह पूरी व्यवस्था शिक्षा विभाग की ओर से ही बिगड़ी हुई है। इन तमाम अव्यवस्थाओं के बीच शिक्षक की मनमानी भी छात्रों के अध्ययन पर खासा प्रभाव डाल रहे हैं।
इनका कहना है –
शासकीय माध्यमिक शाला बरजोरपुर में स्थाई माध्यमिक शिक्षक की नियुक्ति के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा चुके। नियुक्ति करने का अधिकार हमारे पास नहीं है।
सुनील जैन
विकास खंड शिक्षा अधिकारी शाहपुर

