शाहपुर में भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर फिर हादसा हुआ है। यहां एक कार ने बाइक सवार बुआ और भतीजा को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एक कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तनुज यादव उम्र 23 वर्ष पिता मिस्त्री यादव निवासी चीखल्दा एवं उसकी बुआ गुड्डनबाई यादव उम्र 40 वर्ष निवासी चिखल्दा घायल हो गए।

दोनों अपने गांव से शाहपुर जा रहे थे। इसी बीच कुंडी जोड़ के पास कार ने टक्कर मार दी। जिससे बुआ भतीजे दोनों घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से डायल हंड्रेड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उल्लेखनीय है इसी स्थान पर कल सुबह भी एक कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी।

