बैतूल। शाहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुप्पा में हाट बाजार बंद होने के चलते अनेक गांव के लोगों को परेशानी उठाना पड़ रही है। ऐसे में ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर खरीदारी के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। फिर भी हाट बाजार लगाने की समस्या का निराकरण होता नजर नहीं आ रहा है।
इस मामले में बुधवार को क्षेत्र के पंचायत कर्मियों सहित ग्रामीणों ने शाहपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को समस्याओं से अवगत कराया। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में सरपंच सुगरती, रामवती ग्रामीण रामकिशोर, अमरलाल, राजेश, सुनील सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खसरा क्रमांक 59, रकबा 2.00 हेक्टेयर में पूर्व अनुसार मंगलवार के दिन बाजार लगाए जाने की ग्राम सभा में सर्वसम्मति से सहमति ली गई है। इस रकबे में हाट बाजार लगाए जाने के लिए उन्होंने एसडीएम से अनुमति मांगी। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत हांडीपानी सरपंच श्रीमती सुगरती राजेश कलमे, मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे, श्याम ठाकुर, नारायण यादव, रामकिशोर यादव अध्यक्ष वन सुरक्षा समिति कुप्पा, अमरलाल यादव, बंशीलाल शेलू (वार्ड क्र.9जनपद सदस्य, सतीश यादव, सुनील यादव, सूरज टेकाम सरपंच प्रतिनिधि मुढ़ा, गोपाल, रामबती, तुलाराम कासदे सरपंच ग्राम प. धनवार सहित ग्रामीणजन शामिल थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

