मुलताई। स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पगडंडी एजुसोल के द्वारा प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना के मार्गदर्शन में कमोडिटी डेरिवेटिव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रिसोर्स पार्टनर जीतेन्द्र धुंडे द्वारा विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों को कमोडिटी क्या है, कमोडिटी डेरिवेटिव में ट्रेडिंग कैसे की जाती है, कमोडिटी में फ्यूचर ऑप्शन, फॉरवर्ड ट्रेडिंग कैसे की जाती है, शिकायत एवं निवारण प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदन ठाकरे सहायक अध्यापक अर्थशास्त्र ने किया।कार्यशाला में महाविद्यालय की डॉ.सविता बघेल, प्रो. उमेश सालवंशी प्रो.सागर पटेल, डॉ.एलएल राऊत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


