शाहपुर :- राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष में एच. टी.पी. फाउंडेशन के वित्तीय एवं एकलव्य फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को शाहपुर ब्लॉक की शासकीय शाला धपाड़ा, रानापुरा, धांसई, भौरा, धार, पहावाड़ी, कछार, जामुनढाना और हांडीपानी में गणित मेला का आयोजन किया गया। इस गणित मेले के आयोजन के माध्यम से एकलव्य का उद़देश्य बच्चों को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के बारे में बच्चों को बताना, तथा उनके कामों के माध्यम से गणित और गणितीय सोच को बढ़ावा देना थाl एकलव्य फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षकों और बच्चों की गणित मेला की तैयारी कराई गई और करीब 20 से ज्यादा विभिन्न रोचक और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से मेले में बच्चों के साथ कार्य किया गया। इस मेले का बच्चों ने आज अपने स्कूल में सफल संचालन किया। शिक्षकों, पालकों और बच्चों की भागीदारी काफी उत्साह पूर्ण रही। सभी बच्चों ने मेले में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मेले में शरीर की लंबाई नापना, वजन नापना, हथेली की लंबाई, पाँव की लंबाई, श्वास रोकने की क्षमता, एक श्वास में गिनती गिनना, एक मिनिट में अनाज के दानों को गिनना, सिक्के पर पानी की बूंदों को गिराना एवं पृष्ठ तनाव के सिद्धांत को समझना, आयतन परिवर्तन, ठोस वस्तु का आयतन निकालना, माचिस की तीलियों के माध्यम से आकृति बनाना, वर्ग पहेली, कदमताल से दूरी मापना, पहेलियाँ, माइंड रीडर गेम, गणित दौड़ बच्चों के बीच आयोजित की गयी। इस मेले के माध्यम से बच्चों में यह संदेश दिया गया कि गणित को अपने आसपास के दैनिक गतिविधियों और जीवन से जोड़कर कैसे सीखा जा सकता है? इस मेले में भौंरा संकुल प्राचार्य श्री एस के कटारे, स्कूल विद्यालय प्रभारी, भौंरा सरपंच श्रीमति मीरा धुर्वे शासकीय शिक्षक शैलेन्द्र चौहान, विनोद उइके, लक्ष्मी विश्वकर्मा, सुमन विश्वकर्मा, वर्षा मैडम, एस.एल.कुमरे, रामशंकर बारसे, प्रतिभा भोरसे, रजनी वर्मा, रामकिशोर बारस्कर, शहनाज खान, अंगूरी सलाम, रश्मि पाटिल, रामप्रसाद, हेमेन्द्र सिरोठिया, आरती कावरे, सविता दीक्षित, गीता दुबे, अशोक शिवड़े, आरती मैडम, शकुंतला उइके, हीरामनी मेहरा, डी. घोडकी मैडम, बी.आर.घोडकी, एस.के.कटारे, उमेश कुमार दुबे, गंगा गवाड़े, कैलाश राठौर, विपिन गोस्वामी, वंशकार सर, बारस्कर सर, राजेश मालवीय, रितु तिवारी, बिन्जारे मेम, अजय चौरसिया, अखलेश हुरमाड़े, अमित तिवारी, नितिन वर्मा, गुलशन यादव, वसुंधरा नायक, रंजना बर्डे, छाया मेम, साधना मेम, प्रेमलाल भनारे, रामजी वट्टी, शाला प्रबंधन समिति से लता राठौर, प्रेमलाल चौरे,कमलेश जाधव, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता सरला मिश्रा, निशा उपाध्याय, माधुरी मेम, नीलू यादव, वैशाली शुक्ला और एकलव्य संस्था शाहपुर से आकाश, राम, अशोक, खेमप्रकाश, राजेंद्र, हेमराज, निदेश सोनी, सुनील, उर्मिला तेकाम, दुर्गा धुर्वे, जगदीश यादव, संध्या यादव, अंकित यादव, राजेश परते, भागवंती, लक्ष्मी, प्रेमवती, मेघा, महिमा, विशाल, दीपिका, आशु, उर्मिला यादव, सोनम यादव, प्रमोद यादव, रोहित यादव, अंजली मालवीय, सीमा मालवीय, दीपमाला, बुलबुल मालवीय, अमित जोठे उपस्थित रहे। शिक्षक साथियों, और पालकों के द्वारा एकलव्य के कार्य की सराहना की और ऐसे ही परस्पर सहयोग की आशा की, जिससे बच्चे पालक और समुदाय एक दूसरे के साथ सीखने-सिखाने का काम करते रहें। गौरतलब है कि एकलव्य संस्था बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक में ELiSB परियोजना के तहत काम कर रही है। इसके अंतर्गत ब्लॉक के 35 स्कूलों में गतिविधि आधारित मनोरंजक तरीके से गणित, भाषा और विज्ञान विषय पर स्कूलों और मोहल्ला गतिविधि केंद्र, कंप्यूटर आधारित केंद्र के माध्यम से सीखना सिखाना सुनिश्चित करने हेतु लगभग ढाई हजार बच्चों के साथ कार्य किया जा रहा है।

Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

