गांधीनगर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। 100 वर्षीय हीरबेन अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थी। पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित सेक्टर 30 में श्मशान भूमि पर मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले उन्होंने अपने भाईयों के साथ अपनी मां के शव को कंधा दिया। उसके बाद मां हीराबेन के पार्थिव शरीर को चिता पर रखा गया। अंतिम क्रियाविधि हुई। पीएम मोदी ने मां की पार्थिव देह पर घी लगाया। बाकी बेटे भी अंतिम विधि-विधान में शामिल हुए।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां के निधन की खबर पाकर अहमदाबाद पहुंचे। जहां उनके छोटे भाई पंकज मोदी के घर हीराबेन का पार्थिव शरीर लाया गया था। बता दें कि हीरा बा यहीं पर रहती थीं।
इसी साल जून में उन्होंने 100वां जन्मदिन मनाया था। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इससे पहले अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया था कि उनकी हालत स्थिर है। हर कोई प्रार्थना कर रहा था कि वह जल्दी ही स्वस्थ हो जाएं, लेकिन दुआएं काम नहीं आईं और हीराबा सभी को छोड़कर चली गईं । पीएम मोदी का उनके साथ बेहद ज्यादा स्नेह था। पीएम मोदी हर जन्मदिन में उनके पास जाते थे और उन तस्वीरों में स्वस्थ्य नजर आती थीं । लोग बताते हैं कि इतनी उम्र में भी वो अपना काम खुद करती थीं। उनकी मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. पीएम मोदी जल्द ही गुजरात के लिए रवाना होंगे।

पीएम मोदी ने मां के निधन पर ट्वीट कर लिखा, ‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि ‘बुद्धि से काम लो, पवित्रता से जियो’ यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.’


