प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /नये साल को सभी लोग अपने अपने अलग अंदाज से मनाते हैं। कहीं कोई पिकनिक स्पॉट जाता है तो कोई भगवान की शरण में जाता है। वहीं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सपरिवार शिरडी पहुंचे एवं शिर्डी के साईं बाबा से प्रदेश एवं देश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह पुत्र कार्तिकेय चौहान, कुनाल चौहान भी मौज़ूद रहे।

