भोपाल:- बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय एवं बजरंग सेना प्रदेश प्रभारी सुरेश जयसवाल की अनुशंसा एवं प्रदेश महामंत्री प्रीति वर्मा लोधी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष नितिन वर्मा के द्वारा सुबोध चौरे को रामनगर खंडवा का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ज्ञात हो कि सुबोध चौरे निरंतर समाज सेवा एवं युवाओं के लिए समाज में कार्य करते रहे हैं जिसको देखते हुए बजरंग सेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सुबोध चौरे को नगर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।आपको बता दें कि बजरंग सेना एक ऐसी संस्था है जो समाजसेवा और हिंदुत्व के लिए हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था है।बजरंग सेना का जब से गठन हुआ तब से यह लगातार हिंदुत्व के लिए काम करती आ रही है। इस नियुक्ति पर सुबोध चोरे ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी ने मुझे अपने धर्म समाज की सेवा करने का अवसर प्रदान किया मैं अवश्य ही आप सभी के मार्गदर्शन में हिंदू धर्म एवं समाज कल्याण में तत्पर रहूंगा उन्होंने कहा कि बजरंग सेना में संपूर्ण जिले में जल्द ही युवाओ की नियुक्ति की जानी है जिससे एक मजबूत टीम खड़ी की जा सके। इस नियुक्ति से सभी में हर्ष व्याप्त है। इष्ट मित्रों ने सुबोध चोरे को इस नियुक्ति पर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

