नर्मदापुरम : किल एम आर अभियान के अंतर्गत आज ग्राम रायपुर में जीरो से 5 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया गया एमआर अभियान अर्थात मीजल्स रूबैल्ला बीमारी से पूर्णतया मुक्ति पाना है । उप स्वास्थ्य केंद्र रायपुर की एएनएम श्रीमती अनामिका वर्मा ने बताया कि नए वर्ष के शुरुआत में ही किल एम आर अभियान भारत शासन द्वारा चलाया जा रहा है । उन्होंने ये भी बताया की मीजल्स रूबेला एक गंभीर संक्रामक बीमारी है इसकी रोकथाम हेतु 1 जनवरी 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा किल एमआर अभियान संचालित किया जा रहा है जो प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में 2 दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होगा । ये अभियान किल कोरोना वेक्सीनेशन की तर्ज पर ही किल एम आर वेक्सीनेशन अभियान रहेगा जिसमें स्वस्थ्य विभाग के मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है ।


