प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (सीहोर) दिनांक 04 जनवरी 2022 को पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा ई-जनसुनवाई के माध्यम से जिले के बिलकिसगंज थाने के शिकायतकर्ता राकेश पिता सुंदर सिहं परमार निवासी ग्राम बमुलिया थाना कोतवाली से शिकायत के संबंध में चर्चा की गई शिकायकर्ता राकेश परमार द्वारा बताया गया कि मैंने 4-5 दिन पूर्व थाना बिलकिसगंज में इस आशय की शिकायत की थी कि रवि पिता रामगोपाल मीणा निवासी मुवाडा से करीब 2-3 साल पहले दूध डेयरी खरीदी थी, जिसके सारे रूपये अदा कर दिये थे, किंतु रवि मीणा द्वारा डेयरी का सारा सामान बेच दिया गया तथा डेयरी का सामान वापस नही किया जा रहा था और रवि ने धोखाधडी कर 24,000 रुपये मेरे डेयरी के नाम से निकाल लिये थे जो वापस नही कर रहा था। जिसमें थाना प्रभारी बिलकिसगंज उनि चिन्मय मिश्रा तथा सउनि डी पी पाराशर द्वारा बिना किसी दबाब के मेरी डेयरी का सामान व मेरे 24000 रूपये रवि मीणा से वापस करा दिये गये । बिलकिसगंज पुलिस द्वारा मेरी शिकायत का निराकरण करीबन 3-4 दिन मैं कर दिया गया मैं बिलकिसगंज थाने की कार्यवाही से संतुष्ट हूँ एवं पुलिस अधीक्षक का आभारी हूँ जिनके द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से हम जैसे शिकायतकर्ता की शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है जो बहुत ही सराहनीय है।

