प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / “इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब” की सिग्नेचर एक्टिविटी -आपदा प्रबंधन के तहत नव वर्ष के शुरुआती दौर में जिला जेल नर्मदापुरम में कैदियों को ठंड से बचने के लिए ऊनी वस्त्रों का वितरण एवं निःशुल्क शुगर (मधुमेह) जांच शिविर , योग – प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन कल दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 06/01/ 2023 दिन शुक्रवार को जेल प्रशासन के सहयोग से लायंस क्लब द्वारा रखा गया है।

