कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(वनखेड़ी) दिनाँक 05/01/2023 को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्यरूप से म.प्र. कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी एवं विधायक संजय शर्मा , पूर्व विधायक सुरेश राय , जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार , लवलेश राठौर , अनिल मार्टिन , पूर्व विधायक प्रत्याशी सोहागपुर सतपाल पलिया, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष राय, आदित्य पलिया मुख्यरूप से उपस्थित रहे। जिसमें बनखेडी एवं चादौन ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल,किसान कांग्रेस, एनएसयूआई , आई टी सेल एवं समस्त बरिष्ट कांग्रेसजन एवं सभी बिंगो के पदाधिकारी एवं पूर्व, वर्तमान जिला पंचायत जनपद पंचायत नगर परिषद के पदाधिकारी गण समस्त कार्यकर्ता गण एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।