प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (सिवनी मालवा) विगत 3 दिन पहले शिवपुर थाना अन्तर्गत ग्राम टीटीनगर के पास बड़ी नहर में अपने एक साथी को बचाने के चक्कर में दोनों साथी नहर में बह गये थे। जिनमें रहटगाँव निवासी मनोज सरयाम एवं भूरा नामक युवा मनोज जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका। इस हेतु आम आदमी पार्टी नेता कार्रवाई के लिए प्रयास जारी किया। समित पटेल के नेतृत्व में परिजन एसडीएम अनिल जैन से मिले। जिनको घटना की पूरी जानकारी देकर अवगत कराया गया। जिसमें परिजनों द्वारा घटना के 72 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक तलाश नहीं हो पाई। इस आशय एसडीएम द्वारा तत्काल एनडीआरएफ़ टीम को सूचित कर लापता युवकों को जल्द ढूँढने का निर्देश दिया। जिसके बाद एसडीएम घटना स्थल पर कार्यकर्ताओ के साथ पहुँचे, जहाँ ग्रामीणों के साथ घटना स्थल का मुआयना कर जल्द कार्यवाही कर युवकों को नहर से निकालने का आश्वासन दिया।

