प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(इटारसी) जहाँ ठंड अपने शबाब पर है और इस भीषण ठंड को देखते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य ऐसी जगह जाकर भारतीय सिंधु सभा द्वारा बीती रात जरुरतमंदो में ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किये गए। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय सिंधु सभा शाखा अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी, महामंत्री देवानंद लखानी, युवा शाखा अध्यक्ष रिक्की वलेचानी, महामंत्री मुकेश खुरानी, उपाध्यक्ष गौरव फुलवानी, वेद प्रकाश मोरवानी (मोनू), ओमी शिवदसानी, मनीष वासानी, रवि बिजलानी, गोल्डी छबड़ा, गोलू बजाज, शुभम छबड़ा, विशाल वलेचानी (जिम्मी), मोनू सेतपलानी, यश खुरानी, यश लालवानी, मनीष रामरख्यानी, समीर वसानी उपस्थित रहे।

