प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / केन्द्रीय विद्यालय प्रतिभूति कारखाना एस.पी.एम. में अशोक सदन की पहली (अ) की छात्रा कु. हर्षिका राजने ने 30 मीटर की दौड मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। साँसद राव उदय प्रताप सिँह ने मैडिल , प्रमात्रपत्र देकर हर्षिता को सम्मानित किया। इस अवसर पर नर्मदापुरम विधायक डा. सीतासरन शर्मा , प्राचार्य श्रीमती किरण शर्मा , नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे एवँ गणमाण्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। क्लास टीचर उज्जवला विनीता ने बधाई, शुभकामनाएं दी। हर्षिता के पिताजी जमुना प्रसाद राजने, मां श्रीमती निधि, बहिन दीपिका, दीक्षा, जयेन्द्र एवं पुलिस लाइन कालोनी के लोगोँ ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

