प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / आगमी भोपाल में 7 से 11 फरवरी 2023 तक होने वाले खेलो इंडिया-यूथ गेम्स के लिए मध्य प्रदेश की टीम का चयन परफार्मेंस के आधार पर भारतीय कुश्ती संघ द्वारा किया गया है, जिसमें 5 वज़न वर्ग= 3- बालिका एक बालक फ्री स्टाइल और एक बालक ग्रीको रोमन की सिलेक्शन ट्रायल 9 जनवरी 2023 को टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी पप्पू यादव पहलवान के दिशा निर्देश अनुसार मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के सचिव सुरेश यादव द्वारा निम्नानुसार वजन वर्गों में की जाएगी। बालिका वर्ग 53 किलोग्राम,61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम , बालक ग्रीको रोमन 71 किलोग्राम और बालक फ्रीस्टाइल 60 किलोग्राम, उपरोक्त वजन वर्गों के अनुसार वर्ष 2022 में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-15/ अंडर-17 में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले साथ ही वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्थान प्राप्त करने वाले जिनकी जन्म तिथि 2005, 2006,2007 हो वे चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।चयन प्रक्रिया में भागीदारी के लिए अनिवार्य रूप से उपरोक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के ओरिजिनल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि लेकर 9 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे तक टीटी नगर स्टेडियम में उपस्थित हो सकते है। वजन 9 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से शुरू किया जायेगा।

