प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / कृषि उपज मंडी शिवपुर में आयोजित शिवपुर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा एवं विशेष अतिथि पूर्व विधायक हरिशंकर जयसवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ । अतिथियों ने शिवपुर कप के आयोजन अवसर पर कहा ऐसा आयोजन ज़िले के लिये गौरव की बात है इतने बड़े स्तर का टूर्नामेंट आज तक व्यवस्थित रूप में देखने को नहीं मिला जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर तो मिला ही साथ ही इस आयोजन से अनेक प्रतिभाओं का उदय भी निश्चित है जो अपनी खेल विधा में आगे बढ़कर इस क्षेत्र के साथ ज़िले को गौरवान्वित करेंगे। इस ज़िले के खिलाड़ियों में विवेक सागर, आध्या तिवारी, गौरव यादव, राहुल चंदौल जैसे अनेक खेल रत्न अपने नर्मदा पुरम को गौरवान्वित कर रहे है। उन खिलाड़ियों के हुनर और मेहनत को देखते हुए इस आयोजन से अनेक प्रतिभागी आगे बड़े ऐसी हमारी शुभकामनाएँ। इस आयोजन के अवसर पर बिश्वेन्द्र सिंह मंडलोई मित्रमण्डल को शुभकामनाये। आयोजन में पधारे सभी अतिथियों का आयोजन समिति ने सम्मान किया जिनमें पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, योगेन्द्र सिंह मंडलोई, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष दीपक महालहा, नपा अध्यक्ष रितेश जैन, भरत सिंह राजपूत, मृगेंद्र सिंह मंडलोई,जनपद उपाध्यक्ष राम सिंह मंडलोई, यशवंत पटेल, हंस राय, रघुवीर राजपूत, शैलेंद्र गौर, जान मोहम्मद मंसूरी, शिव राठौर, राहुल पटेल, वरुण पटेल, ईश्वर ज़मींदार, जगदीश संचार, आयुष यादव, शिवम् यादव, प्रवीण कीर, राजकुमार मंडलोई सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

