नर्मदा पुरम से प्रवीण गौर कि ख़ास रिपोर्ट
*नया सोचो, बड़ा सोचो आ
उट ऑफ बॉक्स सोचो , आप कर सकते हो : सतीश कुमार*नर्मदा उद्यमिता स्वरोजगार प्रोत्साहन सम्मान 2023″ में युवाओं से बोले स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक*)नर्मदा जीवन दायिनी नर्मदापुरम ने एक अनोखा कार्यक्रम किया जिसमें उन्होंने ऐसे युवा उद्यमियों का सम्मान किया जो पहली पीढ़ी के उद्यमी है व कई लोगों को रोजगार दे रहे हैं। ये सारे वे नाम हैं जो प्रसिद्ध भले ही न हों परंतु नर्मदापुरम संभाग की अर्थव्यवस्था में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं पर जिन्हें अभी तक ख्याति नही मिली। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व अध्यक्ष स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संगठक श्री सतीश कुमार जी , मुख्य अतिथि श्री शैलेंद्र शर्मा जी अध्यक्ष, मप्र राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड) और आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने अपने विचार रखे । ” उद्यमिता व स्वरोजगार से आत्मनिर्भर भारत निर्माण में नर्मदापुरम के युवाओं की भूमिका” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्य वक्ता श्री सतीश कुमार जी ने कहा कि ” समाज मे चल रहे ये तीन दृष्टिकोण गलत हैं पहला रोजगार मतलब नौकरी, वो भी सरकारी या बहुत हुआ
