टीकमगढ़ । चल रहे आषाढी मेलों की श्रृंखला मंगलवार 04 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय के ढोंगा क्षेत्र से लगे नयाखेरा गांव के समीप स्थित धूरकोट हनुमान मंदिर में अषाढी़ मेले का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया जहां आसपास क्षेत्र नगर के धर्म प्रेमी भक्तजन मेले में पहुंचे और हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन का लाभ लिया एवं मेले का आनंद उठाया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में तमाम धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं हनुमान जी महाराज का साजो श्रृंगार महा आरती और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया वहीं इस अवसर पर प्रथम बार भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें बुंदेली कलाकार राम किशोर मुखिया ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी जहां ढोलक वादक मुकेश रजक ने ढोलक वादन में समा बांधा जहां जनता जनार्दन को इस मेले के अवसर पर बुंदेली कलाकार रामकिशोर मुखिया ने भजनों का रसपान कराया जहां भारी संख्या में क्षेत्रवासी दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे और संकट मोचन हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन कर धर्म लाभ लिया। तमाम कार्यक्रमों की आयोजन समिति के नरेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव सरपंच ,विजय यादव सहित दुर्ग सिंह,दद्दी,संजय ,महेंद्र आदि ने बताया कि इस बार प्रथम इस भजन संध्या का आयोजन किया गया है जहां बुंदेली कलाकारों को आमंत्रित कर यह कार्यक्रम कराया गया है वहीं इस मेले के अवसर पर मेला प्रांगण की शोभा इस मौके पर चार चांद लगा रही थी जहां मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा बुंदेली कलाकारों का सम्मान किया गया वहीं इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा एवं समीर खान का भी आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया।