टीकमगढ़। भारतीय किसान संघ तहसील टीकमगढ़ की मासिक बैठक सोमवार 4 अगस्त 2026 को ग्राम कुंडेश्वर प्रांगण के पास बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरे पर संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ भारत माता, भगवान बलराम, संगठन के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी एवं भगवान भोलेनाथ के चरणों में स्तुति व वंदन के साथ किया गया। इसके बाद भारत माता के जयघोष के साथ बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत ने की।
संगठन विस्तार पर जोर
बैठक में तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोत्रिय, तहसील संयोजक बद्री तिवारी, तहसील जैविक प्रमुख देशराज रजक और तहसील कार्यकारिणी सदस्य डरू रजक मौजूद रहे।
तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोत्रिय ने संगठन की कार्यपद्धति और विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीकमगढ़ और बड़ागांव तहसील में कुल 17 मंडल हैं, जिनमें प्रत्येक मंडल में 8 से 10 ग्राम आते हैं। इन सभी मंडलों की रचना करना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नई ग्राम समितियों का गठन, हर ग्राम समिति में जैविक किसान तैयार करना, आगामी सदस्यता अभियान की रूपरेखा और सर्वाधिक वृक्षारोपण करना लक्ष्य है। सभी किसानों को संगठन के प्रति समर्पित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
तहसील उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत ने कहा कि जब किसान अब तक दुखी, असहाय और गरीब बनकर कुछ हासिल नहीं कर सका, तो एक बार संगठन में संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करके देखना चाहिए।
दो नई ग्राम समितियों का गठन
बैठक में दो ग्राम समितियों का गठन भी किया गया –
1. ग्राम सुंदरपुर : अध्यक्ष – मनोहर सिंह राजपूत, मंत्री – गोविन्द राजपूत
2. ग्राम धनबाहा : अध्यक्ष – रामकिशन अहिरवार, मंत्री – चैन रैकवार
इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह परमार माडूमर, किसन कुशवाहा नचनवारा, जंडैल सिंह परमार मिनौरा, भूमानीदास यादव, मनोहर सिंह राजपूत हरपुरा, बीरेन्द्र सैन अस्तौन, सुक्की पठा, कन्हैयालाल अहिरवार धनबाहा, रामप्रसाद राजपूत जुराउन, रामप्रसाद विश्वकर्मा सुंदरपुर, रामदास केवट चारपुवां, मुकेश विश्वकर्मा पांडेर, धनु अहिरवार तिदारी, भईयन अहिरवार करमारई, निरपथ अहिरवार कुमरऊ खिरिया, प्रतिपाल उर्फ फूल सिंह घाटशिला सहित मातृशक्ति में श्रीमति दिरोपति राजपूत, श्रीमति रुकमन राजपूत सहित विभिन्न ग्राम समितियों से बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

