भोपाल :- दमोह में गुरुवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मोहन लोधी ग्राम पटेरिया को कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया । नियुक्ति पत्र भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख श्री धर्मेंद्र चौबे जी ने दिया ।
मोहन लोधी ने BMS बिभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे जी एवं कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक प्रताप सिंह जी को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही सभी संगठन के लोगो का आभार माना ओर कहा कि मुझे जो कार्य संगठन ने दिया है उसे में पूर्ण निष्ठा से करूँगा ।

