भोरा :- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल भौरा-बीजादेही के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर विशाल ओपन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव के मार्गदर्शन में ओपन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। गुरुवार सुबह 8 बजे महात्मा गांधी स्कूल ग्राउंड पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जहां पर मैराथन दौड़ में प्रथम आने वाले विजेता घनश्याम शैलुकर , द्वितीय अंकुल कासदे एवं तृतीय सुभाष चौहान को पुरस्कार स्वरूप मेडल प्रदान किए गए। मैराथन दौड़ में नगर के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाने से पहले युवाओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद देश के सबसे युवा संत थे।उन्होंने शिकागो में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय धर्म महा सम्मेलन में भारत का मस्तक ऊंचा कर विश्व गुरु का दर्जा दिलाने का काम किया था। ऐसे महान युवा संत के जयंती के अवसर नगर में मैराथन दौड़ का आयोजन कर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।विवेकानंद आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश खासकर युवाओं को एक नया मार्ग दिखाया। स्वामी विवेकानंद जी के विचार देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मान्य है। श्री माधव ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद जी की आज जयंती है, जिसे हम राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव ने स्वामी विवेकानंद जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं से आग्रह किया कि वे स्वामी विवेकानन्द जी के सौहार्द एवं देश सेवा की भावना का अनुसरण करें और देश व प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।