प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / जिले में चलाये जा रहे ‘सड़क सुरक्षा एवं यातायात सप्ताह’ 2023 के तीसरे दिन आज शुक्रवार दिनांक 13/01/2023 को यातायात पुलिस द्वारा एसएनजी स्कूल में ‘सड़क
सुरक्षा एवं यातायत विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्कूल के बच्चों का विषय के प्रति उत्साह एवं उनकी कला से प्रभावित होकर थाना प्रभारी निरी. आशीष सिंह पवार ने विषय से संबंधित अनेक पोस्टर स्कूल को भेंट किये। स्कूल की करीब 150 छात्राए इस कार्यक्रम में शामिल हुई, जिनको थाना प्रभारी यातायात आशीष पवार द्वारा यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। अगले चरण में आज करीब 50 बस ऑपरेटर्स को यातायात नियमो के बारे मे बताया गया तथा बस चालक एवं परिचालकों को निर्धारित वर्दी पहनने की हिदायत दी गई और वर्दी पर नेम प्लेट लगाकर चले बस चालको को यह भी हिदायत दिया की बसों को निर्धारित बस स्टाफ पर ही रोक कर सवारी बैठाये। यातायात पुलिस द्वारा बसों में शहर के अंदर प्रेशर हार्न न बजाने की भी हिदायत दी गई।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

