प्रदर्प गुप्ता /नर्मदापुरम /आयुष्मान भारत निरामयम योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले के हितग्राही आयुष्मान योजना का लाभ उठाकर अपनी गंभीर बीमारियों का निशुल्क इलाज योजना के तहत चिन्हित अस्पतालों में करवा रहें है। ऐसे ही हितग्राही है जिले के माखननगर के ग्राम बावड़िया के निवासी उदित शर्मा के 2 वर्षीय बेटे अथर्व शर्मा जो सीवियर निमोनिया से पीड़ित था। जिनका आयुष्मान योजना से निशुल्क सफल उपचार हुआ है। अथर्व के पिता उदित शर्मा ने बताया कि उनका बच्चा गंभीर निमोनिया से परेशान था । किन्तु इलाज का खर्च अधिक होने के कारण वे आर्थिक परेशानियों के चलते उपचार नहीं करवा पा रहे थे। इसी दौरान उन्हें रोहित कहार आयुष्मान मित्र के माध्यम से आयुष्मान योजना की पूरी जानकारी प्राप्त हुई । इसके बाद उन्होंने अपनी समग्र आई.डी. एवं आधार कार्ड प्रस्तुत कर आयुष्मान कार्ड प्राप्त किया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनने के बाद आयुष्मान मित्र ने बताया कि ऋषि चिल्ड्रन हॉस्पिटल नर्मदापुरम इलाज सम्भव है, जिसके बाद अस्पताल में संपर्क किया गया। जिसके बाद वे ऋषि चिल्ड्रन हॉस्पिटल नर्मदापुरम में बिना देरी किये अपना इलाज करवाने गए। अस्पताल द्वारा निशुल्क सफलतापूर्वक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अथर्व पूरी तरह स्वस्थ है और प्रसन्न है । उदित शर्मा कहते हैं कि सरकार ने गरीबों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बहुत अच्छी योजना चलाई हैं। जिसके लिए मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत बहुत आभारी हूं।

