प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वैश्यमहा सम्मैलन मध्यप्रदेश का केलेन्डर बनकर तैयार हुआ जिसमें सनातन धर्म के सभी त्यौहार का पूर्ण विवरण होता है। धार्मिक त्योहारों के साथ राष्ट्रीय पर्व का भी उल्लेख रहता है।आज दिनॉंक 14 जनवरी को वैश्यमहा सम्मैलन मध्यप्रदेश की नर्मदापुरम शाखा ने केलेन्डर का विमोचन किया एंव सभी सदस्यों को वितरित भी किये संम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने बताया कि केलेन्डर के पीछे साइड सभी पदाधिकारियों के पद एवं मोबाइल नम्बर रहते है। नगर अध्यक्ष शारदा जैन ने भी नगर के सभी सदस्यों को कलेन्डर वितरित किये आयोजन में नीरजा फौजदार , उषा अग्रवाल शारदा जैन , रचना मस्ते , सुषमा गुप्ता , भावना चावरा , भारती , अनीता अरुण जैन , संध्या मंहत , नीता ओशीन , अनीता जैन , प्रीति मंहत , आदि उपस्थित थी।

