प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि गुप्ता ग्राउंड पर खेली जा रही अंडर 13 जे एल वर्मा मेमोरियल ट्रॉफी इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के पहले मैच में नर्मदापुरम में बैतूल को पहली पारी की 42 रनों की बढ़त के आधार पर पराजित किया। शनिवार को खेले गए मैच में नर्मदापुरम टीम ने अपने कल के स्कोर से आगे खेलते हुए 248 रनों पर ऑल आउट हुई बैतूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम महाले ने 4 विकेट तथा राजशेखर ने 4 विकेट लिए इसके पश्चात बैतूल ने अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 104 रन बनाए टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु चाढोकार ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। नर्मदा पुरम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अथर्व पटेल ने 2 विकेट लिए तथा आराफ कुरेशी 2 विकेट का योगदान दिया और इस तरह नर्मदापुरम टीम ने पहली पारी के 42 रनों की बढ़त के आधार पर बैतूल को हराया। राजीव दुबे और कु वैष्णवी सिंह ने एस्पायरिंग की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच कल सुबह 9:30 बजे बैतूल एवं हरदा के मध्य खेला जाएगा।

