प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / (इटारसी) धर्म रक्षा निधि एवं अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद हिन्दू संस्थापक डा. प्रवीण तोगड़िया के प्रवास कार्यक्रम को लेकर हिन्दू हेल्पलाइन के राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत त्रिवेदी का जिला नर्मदापुरम् में दो दिवसीय प्रवास पर रात्रि में इटारसी पहुंचे।

जहां राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी के नेतृत्व में नगर इटारसी में कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता कर परिवारों में मिलना हुआ। नर्मदापुम् पहुँच कर नर्मदा मैया के दर्शन कर पूजा अर्चना की हिन्दू रक्षा निधि एवं अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के प्रवास कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। जिसमें जिला महामंत्री अजय ठाकुर, जिला अध्यक्ष गजेंद्र राव, जिला महासचिव अखिल पटेल, जिला सचिव दिलिप सराठे, संजय सोनिया, जिला मंत्री धीरज चौकसे, आशीष भगत एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

