प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम / आज मकर सक्रांति पर शहर के सुप्रसिद्ध सेठानी घाट पर सुबह से ही नर्मदा नदी में नहाने वालों का ताता लगा हुआ हैं । यह आस्था ही है जो इतनी ठंड में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु स्नान करने आ रहे हैं। स्नान करने के लिए कुछ धर्मप्रेमी रात को ही अपने घरों से निकल पड़ते हैं और कुछ श्रद्धालु तो सुबह-सुबह आते हैं। जिसकी वजह से ट्रेन और बसों में भीड़ हो जाती है। मकर सक्रांति पर दान का भी विशेष महत्व रहता है। इसलिए घाट के आसपास सभी लोग दान करते हुए देखे जा सकते हैं। खास बात तो यह है कि बुजुर्ग पुरुष महिला एवं छोटे-छोटे बच्चे भी स्नान कर पुण्य लाभ लेने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं । साथ ही इस ठंड में दिव्यांगजन भी मां नर्मदा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने आ रहे हैं। मकर सक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी भी प्रसाद के रूप में वितरित भी की जा रही है। विवेकानंद घाट कोठी बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस घाट पर भी श्रद्धालु स्नान करने पहुंच रहे हैं एवं सभी घाटों पर व्यवस्था को बनाने में प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था भी दुरुस्त रही।

