इटारसी : सेवा एक पहल चेरिटेबल एसोसिएशन द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2023 को निः शुल्क रोग परीक्षण शिविर का आयोजन राठी हॉस्पिटल इटारसी में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के अधीक्षक डॉ आर के चौधरी, शहर के वरिष्ठ डॉ पी.डी.अग्रवाल एवं राठी हॉस्पिटल के संचालक विजय कुमार राठी एवं विधायक सीतासरन शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिती रही ।

साथ ही नागपुर से आये सभी चिकित्सक तथा सेवा एक पहल के सभी सदस्यों के सहयोग द्वारा निः शुल्क रोग परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ । इस परीक्षण शिविर में लगभग 756 मरीजों ने इसका लाभ उठाया।
इसके तहत चिकित्सकों की टीम को शिविर में मुफ्त इलाज करवाने हेतु नागपुर का सभी प्रकार का इलाज, जांचे तथा आने व जाने की सुविधा की व्यवस्था की गई।

