प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(सिवनी मालवा) माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष में सीताराम मंदिर मे हल्दी कुकू का आयोजन रखा गया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान श्री राम लक्ष्मण जानकी के पट खोले गए। तत्पश्चात भगवान की पोशाक बदली गई एवं सिंगार करके पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा एक दूसरे को कुकु हल्दी लगाकर सुहाग का सामान दिया गया। महिलाओं द्वारा भजन किए गए एवं प्रतियोगिताएं रखी गई। माहेश्वरी महिला मंडल में नीरू राठी, प्रेमलता तोषनीवाल, शीला खडलोया, सुधा कचोलिया, सुनीता सारडा, शीला सारडा, बर्षा सारडा, ऊषा सारडा, स्वाति राठी, नितिका सारडा, पुनिता सारडा, ऊषा साबू, प्रियंका सारडा, खूशबू सारडा, अनुपमा तोषनीवाल एवं श्वेता खडलोया उपस्थित थी।

