प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा एवं यातायात प्रभारी आशीष पवार के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर समस्त ड्राईवर और कंडक्टर्स के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सोमवार दिनाँक 16/02/2023 को दोपहर 12 बजे से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नर्मदा अपना अस्पताल के मेडिकल स्टॉफ और सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल की शाखा के ऑप्टोमेटिस्ट सत्यवीर सिंह द्वारा सभी ड्राईवर्स और कंडक्टर्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा।

