प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / दिव्यांग व्यक्तियों के लिये सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। योजना के तहत दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 20 हजार रूपये, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 30 हजार रूपये और अंतिम चयन होने पर राज्य शासन द्वारा 20 हजार रूपये दिये जाते हैं। योजना का लाभ उन्हीं दिव्यांगो को दिया जाता है, जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं। सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद परीक्षा परिणाम तक सहायता राशि दी जाती है। उन्हीं आवेदनों को सहायता दी जाती है जो 40 प्रतिशत या उससे अधिक निःशक्तता रखता हो मेडीकल बोर्ड का प्रमाण पत्र मान्य होगा।

