प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेशानुसार 14 जनवरी से 24 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जाना है। इसके अंतर्गत आज ग्राम निमसाड़िया में ग्रामीण युवाओं के बीच खेल गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। ब्लॉक नर्मदापुरम के 22 स्थानों पर ग्रामीण परंपरा के अनुरूप खेलों का आयोजन होगा। इसमें ग्रामीण खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत में सांसद प्रतिनिधि भगवती चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, जनपद पंचायत सीईओ हेमंत सूत्रकार , ग्राम पंचायत सरपंच बालेंद्र पटेल, मनोज चौरे (जनपद प्रतिनिधि) ब्लॉक समन्वयक खेल विभाग महेंद्र पचलानिया आदि की उपस्थिति में सर्वप्रथम रस्साकशी खेल का आयोजन हुआ।

इसके पश्चात वॉलीबॉल खेल का आयोजन हुआ जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में होने से खिलाड़ी एवं ग्रामीण जन हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रमों में भाग ले जो 28 जनवरी तक आयोजित हो रहे हैं। नर्मदापुरम के रायपुर, निमसाड़ियां, पांजरा कला , पवारखेड़ा फार्म, कुलामडी , रैसलपुर , रोहना , बाईखेड़ी, तारारोड़ा, साकेत , मेहरागांव , भीलाखेड़ी, रढाल, परादेह, गुर्रा, रामपुर , डोलरिया , शैल , मिसरोद, गुनोरा , मोहारी , खरखेड़ी इत्यादि स्थानों पर आनंद उत्सव मनाया जाएगा, इसके चयनित खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय आनंद उत्सव में भाग लेंगे।

