प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / कांग्रेश के मध्य प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलु उपाध्याय ने एक बयान जारी कर बताया कि पंचांग में भविष्यवाणी 2023 कमलनाथ के लिए शुभ / शिवराज चौहान के लिए गेंदा फूल, वर्ष 2023 के लिए जबलपुर से प्रकाशित होने वाले एक पंचांग कैलेंडर में शिवराज सिंह चौहान की स्थिति कमजोर बताई है। यह कहा है कि आने वाला वर्ष शिवराज के लिए बड़ा ही कठिन एवं प्रतिकूल रहने वाला है अशुभ रहने वाला है। जब से यह खबर आई है तब से भाजपा में भय का माहौल व्याप्त है। भाजपा के नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट दिखाई दे रही है। उसमें यह भी लिखा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी काले बादल मंडरा रहे हैं और साथ ही साथ यह लिखा है की 2023 में विपक्ष बहुत मजबूती से उभर कर आएगा। मतलब 2023 कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत ही शुभ है। पंचांग में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की भविष्यवाणी की गई थी जो पहले ही सच साबित हो चुकी है, अब मध्य प्रदेश में बारी है। कांग्रेस पार्टी की ताकत बढ़ेगी कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने वाली है। तात्पर्य है की कमलनाथ 2023 में फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। क्योंकि जनता भी कमलनाथ की सरकार का इंतज़ार कर रही है, उसे मालूम है कमलनाथ महंगाई, बेरोज़गारी, जर्जर क़ानून व्यवस्था से निजात दिला सकते है।हमने पहले ही कहा था नया साल नई सरकार भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस सरकार।

