प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(सीहोर) सीहोर नगर के अन्तर्राट्रीय पेरा ओलंपिक खिलाड़ी कपिल परमार को इजिप्त में आयोजित अन्तर्राट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने जाना था। लेकिन कपिल के पास इतने रूपये नहीं थे की वे इजिप्त जा पाते। उनके परविार की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कपिल चाय का ठेला लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है। कपिल ने कलेक्टर प्रवीण सिंह से भेंट कर इस अन्तर्राट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अर्थिक सहयोग के लिए निवेदन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कपिल परमार को इस अन्तर्राट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दो लाख रूपये का सहयोग करने का वादा किया। कलेक्टर श्री सिंह ने आज टीएल बैठक में सभी अधिकारियों से शहर के खिलाड़ी कपिल परमार को आर्थिक सहयोग करने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री सिंह के अनुरोध पर बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपनी स्वेच्छानुसार सहयोग राशि तुरत्त प्रदान की और 10 मिनिट में दो लाख रूपये नगद एकत्रित कर कपिल को प्रदान किये गये है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

