प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ जिले के गोडी खरारा में सोमवार को कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास पंडित संतोष जी महाराज के सनिध में कलश यात्रा निकली। धर्म प्रेमी भगवान कृष्ण के जयकारों के साथ उत्साह से कलश यात्रा शामिल हुए। आयोजक मुख्य यजमान बलराम मास्कोले ने बताया कि कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कथा दिनांक 16 जनवरी से शुरू हो कर 22 जनवरी तक चलेगी। कथा स्थान राध कृष्ण मंदिर गोडी खरारा आगरा में आयोजन किया जा रहा है। आयोजकगण ने सभी धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक सख्या में पधारकर धर्म लाभ अर्जित करें।

