प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) आज 16 जनवरी 2023 दिन सोमवार को महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा जी-20 का स्वागत कार्यक्रम मनाया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के निर्देशानुसार एवं जिले के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी द्वारा जी-20 के स्वागत के लिए रंगोली डाली गई एवं सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा न्यास क्षेत्र में रैली आयोजित कर लोगों को संदेश दिया कि भारत पहली बार G-20 की अध्यक्षता कर रहा है और वसुदेव कुटुंबकम का नारा दिया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया ने G-20 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना , भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह , व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल , नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत , सभापति श्रीमती अमृता मनीष ठाकुर , सभापति मंजीत कलोसिया , पार्षद श्रीमती कीर्ति दुबे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी , भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य चंचल पटेल, पार्षद जिम्मी कैथवास , किसान मोर्चा महामंत्री मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी चंदन बाथरी , अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर मंत्री शैलेश योना, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती हेमलता कदम , उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी वर्मा , मंत्री श्रीमती रानी रजक , मंत्री आरती बस्तबार , आईटी प्रभारी श्रीमती सरला लोट , नगर मंत्री श्रीमती सीमा सोनी , कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कृष्णा बरगले, श्रीमती हंसा साहू , श्रीमती ममता पटेल , श्रीमति शशिकिरण योना एवं काजल बस्तबार अन्य सदस्य बहने उपस्थित रही।