प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के आर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में संचालित सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंर्तगत आज स्थानीय बस स्टैंड पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा और यातायात थाना प्रभारी आशीष सिंह पँवार के मार्गदर्शन में बस ड्राईवर और कंडेक्टरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। उक्त शिविर में नगर के चिकित्सक डॉक्टर बसन्त जोशी और नर्मदा अपना अस्पताल के डॉक्टर सौरभ पाठक और नर्सिंग स्टॉफ से जी.एस. कटारे, प्रदीप मिश्रा, मेघराज यादव, पी.आर.ओ. अनिल गौर तथा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल की नर्मदापुरम शाखा से परियोजना समन्वयक प्रिंस वेलवंशी, ऑप्टोमेटिस्ट सत्यवीर सिंह ने शिविर में उपस्थित लगभग 200 ड्राइवर और कंडेक्टरों और अन्य व्यक्तियों के बी.पी.सुगर, नेत्रों का निःशुल्क परीक्षण किया। यातायात पुलिस द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नगर के समाज सेवी आशीष चौहान, समाजसेवी राकेश फ़ौजदर अन्य बस मालिकों में अरुण दीक्षित , गगन शिवहरे, युवराज बस के जानू, सौरभ शिवहरे, रणजीत शिवहरे तथा यातायात थाने के आरक्षक विजय धार्मिक, सुमित काजवे, देवीसिंह चौहान ने महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान दिया।

