प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम /मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की मासिक बैठक का आयोजन होटल मीनाक्षी रसूलिया में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से यह नर्णय लिया गया कि मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के 5 वर्ष पूर्ण होने पर “ नानी बाई का मायका “ का प्रोग्राम करेगी। जिसके कथा वाचक होगें आदरणीय पंडि़त अनिल मिश्रा के मुखारबिंद से कथा का वाचन होगा संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि हमारी संस्था हमेशा ही धार्मिक सामाजिक एंव राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस साल 28 मार्च में हमारी संस्था के 5 वर्ष पूर्ण हे रहै है तो धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा “ नानी बाई का मायरा “ जिसमें नर्मदापुरम जिले के समस्त श्रद्धालु आमंत्रित होगें एंव धर्मलाभ लेगें । बैठक संस्था के परम संरक्षक डॉं पंडि़त गोपाल प्रसाद खड्डर , संरक्षक सफलता तिबारी , नीरजा फौजदार , मनीष गुप्ता , अशोक श्रीवास्तव, उषा गुप्ता , वंदना शर्मा , शैल शर्मा , शीला मिश्रा , अल्पना सक्सेना , अनीता आर . एल . जैन , शारदा जैन , भारती शर्मा , आशा वाजपेयी , सिमरन अरोरा , रानी अरोरा , अनामिका वर्मा , रिया मखिजा आदि उपस्थित थी। अंत में आभार शारदा जैन ने माना।

