खंडवा। नगर निगम खण्डवा के डोर टू डोर वाहनों द्वारा प्रतिदिन प्रातकाल के प्रारम्भ में नागरिको को स्वच्छता का एक संदेश सुनाई देता है जिससे नागरिको के घरो से निकलने काले गीले एवं सुखे कचरे को पृथकीकृत कर वाहन में देने की अपील की जाती है तथा दो अन्य बाक्स में खराब ट्यूब लाईट, बल्ब, रिमोट आदि तथा डायपर सेनेटरी नैपकीन मास्क इत्यादि के बाक्स में पृथक पृथक प्राप्त किये जाते हैं।
प्रायः यह देखा जा रहा है, कि नागरिको द्वारा अपने घर से निकलने वाले भोजन की बची हुई खाद्य सामग्री एवं हरी सब्जीयो का कचरा गाय को खिलाने के उदेश्य से घर के बाहर सीढ़ी के पास या नाली या फर्श पर रख दिया जाता है जिसे बाहर घूमने वाले गौवंश द्वारा खा लिया जाता है, जिसमें पोलेचिन भी होती है, जो गाय के पेट मे जाने पर आतो में फसने से उसकी मौत का कारण भी बनती है। अथवा कई बार यह खाद्य सामग्री अधिक समय तक पढ़ी रहती है या सड़क पर या नाली में गिर जाती है। जिससे सड़क पर झाडू लगने या कचरा वाहन द्वारा घरो से कचरा प्राप्त करने के बाद पुनः गंदगी होती है। इन खाद्य सामग्रीयों के कारण पालतु एवं आवारा पशुओं के द्वारा गलियों / मार्गो में भ्रमण करने से लोगो को असुविधा भी होती है तथा पशुओं द्वारा नागरिको को शारीरिक क्षति भी पहुंचाई जा रही है। इस प्रकार न तो उसे नागरिको की इच्छा अनुसार सही तरीके से गाय/ अन्य जानवर खा पाता है और न ही उससे स्वच्छता का उदेश्य पूरा होता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस संवेदनशील विषय पर नगर निगम ने संज्ञान लेकर पशु एवं नागरिको जो दोनो के लिए उपयुक्त हो ऐसी व्यवस्था डोर टू डोर कचरा वाहनों के माध्यम से लागू किये जाने का प्रयास किया जा रहा है जो दिनांक 12/ 01/ 2023 को स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पुरे भारत वर्ष में मनाया जाता है. जैसे शुभ दिन से 5 वार्डो में प्रायोगिक तौर पर गौ ग्रास सेवा प्रकल्प के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। आशा है कि नववर्ष 2023 में इस अभिनव प्रयास के द्वारा शहर की आम जनता अपने-अपने घरो से निकलने वाले गौ ग्रास को निगम के डोर टू डोर वाहन में लगे बाक्स में डालेंगे और निगम की गौशाला में इसे गौमाता को खिलाया जायेगा।
अर्थात प्रतिदिन आपके द्वारा भी पास के साथ ही गीला एवं सूखा कचरा भी नियमित रूप से प्रदान कर सहयोग किया जायेगा।नगर निगम खण्डवा, द्वारा उपरोक्त व्यस्वधा के अंतर्गत शहर के नागरिको की गौ सेवा के प्रति आस्था एवं जागरूकता को दृष्टिगत रखते हुये घरो में गाय के लिये रोटी तथा हरे खादय जैसे सब्जी – भाजी के अवशेष खराब पत्तीया, फलों के छिल्के, सब्जीयों के छिल्के इत्यादी के लिये दो बाक्स पृथक पृथक लगाये जा रहे है अभी प्रारम्भिक रूप से इन्हें पांच वाहनों में लगाया गया है, जो शहर के (1) सुरज कुण्ड वार्ड क्र. 03 (2) किशोर कुमार गागोली वार्ड क5 (3) श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्ट के 23 (4) सिंधु सम्राट दाहिर सेन वार्ड के 37 (5) लालबहादुर शास्त्री वार्ड क48 (6) रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड क. 38 से ये एकत्रित करेगे महापौर अध्यक्ष एवं निगम आयुक्त के द्वारा शहर वासियों से यह अनुरोध किया जाता है, कि इस अभिनव पहल का भरपूर सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।
महापौर अमृता अमर यादव ,निगम आयुक्त नीलेश दुबे एवं निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा के प्रयास से सरहनिया पहल की गई ।वही खंडवा नगरवासियों ने इस पहल स्वागत करते एवं इन सब धन्यवाद ज्ञापित किया।

