प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक डॉ. करन सिंह एवं यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा, यातायात प्रभारी आशीष पवार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन करने वाले चालकों को सम्मानित किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का जुर्माना किया गया। सप्ताह के छठवें दिन यातायात पुलिस द्वारा 31 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई और जुर्माना रुपए 8750 वसूल किये गए।

