प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / भोपाल जाने वाले फोरलेन पर ग्राम रायपुर के पास आज सुबह पुलिस के पास हंड्रेड नंबर पर सूचना पर कि एक व्यक्ति जिसका एक्सीडेंट हो गया है बाइक भी उसके पास पड़ी हुई है। देहात थाने के प्रधान आरक्षक मनोज निमोदा एवं पायलट हितेंद्र चौरे दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। ऑटो युवक को उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचित किया गया। परिजन भी जिला अस्पताल आ गए थे उनके चोलामंडलम के अधिकारी भी जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंच गए थे। युवक के पास मिले आईडी कार्ड से मृतक पथरोटा
निवासी निलेश कुमार सोनारे उम्र लगभग 30 वर्ष थी और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह अपनी बाइक से भोपाल जाने के लिए निकला था। चूंकि इन दिनों कोहरा अधिक हो रहा है। इस वजह से संभावना यह जताई जा रही है कि कोहरे कि कारण नीलेश की बाइक डिवाइडर से टकराई होंगी गई और यह दुर्घटना घटी ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

