प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ बानापुरा अंडरपास एप्रोच रोड को नीचा बाज़ार जोड़ना बहुत जरूरी था, क्योंकि इस अंडरपास का वास्तविक लाभ ग्रामीणों व्यापारियों क्षेत्र की जनता को अब मिल सकेगा, जब रोड शुरू हो जाएगा। नीचे बाजार से कनेक्टिविटी हो जाएगी जिससे अंडरपास का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल जाएगा। रेलवे गेट निवासी समाजसेवी पं भविष्य श्रोती कहते हैं, हमारी बाजार कनेक्टिविटी की समस्या का समाधान हो गया। हम रेलवे डीआरएम को धन्यवाद देते हैं कि गांव की जनता को बानापुरा बाजार से जोड़ा वहीं, समाज सेवी पं भविष्य श्रोती ने कहा, अंडर पास रोड बनने से गांव में ऑटो रिक्शा व बाइक वाहन आदि आसानी से पहुंच सकेंगे, यह अच्छी बात है,अब 1km से ज्यादा अतिरिक्त सफर तय करना नहीं पड़ेगा। गांवो से बानापुरा बाजार का रास्ता शॉर्टकट हो जाएगा।

