प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आज जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को सार्थक एप के विरोध में ज्ञापन सौंपा। मध्य प्रदेश राज कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुंदर नारायण शर्मा के नेतृत्व में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। सुंदर नारायण शर्मा ने बताया कि सार्थक ऐप दूरदराज में कार्य करने वाले कर्मचारी डॉक्टर को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कई प्रकार की कठिनाइयां होंगी। शासन को शीघ्र सार्थक एप को बंद कर दिया जाना चाहिए। इस दौरान आयुष विभाग के अधिकारी कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

