प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना की महिला ईकाई नर्मदापुरम के द्वारा मंगलवार को नेहरू पार्क में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ महिलाओं के मार्गदर्शन में सोहाग सामग्री का आदान प्रदान किया गया। पहले एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाया गया। इस मौके पर सभी महिलाओं ने परस्पर एक दूसरे को सुख समृद्धि की शुभकामानाएं दी। इस कार्यक्रम में समाज की श्रीमती प्रीति आगोन, पुष्पा आगोन, वर्षा आगोन, सुशीला चव्हाण, उज्जवला चव्हाण, गंगा काले, जाग्रति हरने, विद्या चव्हाण, वाघमारे, माला काले, क्षमा मराठा मौजूद रही।

