प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिती श्रीनिवासन की मंशानुसार एवम प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा के द्वारा G-20 रंगोली अभियान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित के नेतृत्व में G-20 इंडिया वेलकम की रंगोली मां नर्मदा के पावन तट विवेकानंद घाट पर बनाकर वसुधैव कुटुंबकम पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें अनेक श्रद्धालुओं एवं परिक्रमा वासियों को जी-20 के बारे में जानकारी दी गई। श्रीमती नारोलिया ने G-20 इंडिया वेलकम रंगोली अभियान का संक्षिप्त परिचय देते हुए वसुधैव कुटुंबकम पर अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित ने जी-20 देशों के बारे में बताते हुए कहा एक समय ऐसा था जब G-20 देशों ने भारत को अपनी सदस्यता देने से इनकार किया था। आज हमारा देश विश्व गुरु बनने की राह में अग्रसर है और आज भारत G-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। यह प्रत्येक भारतवासी के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण बात है। नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष चंचल राजपूत, नर्मदापुर नगर मंडल अध्यक्ष गीता चौकसे, महामंत्री आरती बेस, आरती चोकसे, जयवला निगम, वंदना महतो, रजनी राजपूत नमिता वाधवानी, सुधा आगौन एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रही।