प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / जिले में 18 जनवरी से कोवीशील्ड वैक्सीन के डोज भी लगाए जाएंगे। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नलिनी गौड ने बताया कि 18 जनवरी बुधवार को जिले के 9 केंद्रों में कोवैक्सीन एवं 64 केंद्रों में कोवीशील्ड के डोज लगाए जाएंगे। जो 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रथम एवं सेकंड डोज तथा 18 प्लस आयु वर्ग में छूटे हुए हितग्राहियों को प्रीकाशन डोज लगाए जाएंगे।बुधवार 18 जनवरी कोवैक्सीन के टीके एनसीडी जिला अस्पताल परिसर नर्मदापुरम , यूपीएचसी मालाखेड़ी एवं ग्वालटोली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, माखननगर , सिवनी मालवा एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी में लगाएं जाएंगे। कोवीशील्ड के टीके नर्मदापुरम नगर के अंतर्गत एनसीडी जिला अस्पताल, यूपीएचसी मालाखेडी एवम ग्वालटोली, एसएनजी स्कूल, गर्ल्स कालेज, सेमिरटन स्कूल, प्रायमरी स्कूल प्रताप नगर रसूलिया, प्रायमरी स्कूल आदमगढ,वार्ड न- 25/8 आशूतोष नगर रसूलिया, वार्ड न-32/3 ईदगाह गॉधीवार्ड, वार्ड न- 26/3 बीटीआई रेवागज, वार्ड न-18/6 प्ले स्कूल हाउसिंग बोर्ड में लगेंगे। बनखेड़ी ब्लॉक में सीएचसी बनखेडी, पिपरिया ब्लॉक में मटकुली, तरौनकला, बीजनवाड़ा, हथवास, पचमढ़ी, सीएचसी पिपरिया, लांझी, सांडिया,खापरड़ा में। इसी प्रकारसोहागपुर ब्लॉक के अन्तर्गत सीएचसी सोहागपुर, पीएचसी शोभापुर, सेमरी हरचंद, कामती, बारंगी, नयाखेडा, खरपावड, सूकरीकला में टीके लगेंगे। माखन नगर ब्लाक के अंतर्गत सीएचसी माखननगरपीएचसी बागरा तवा, गनेरा, आरी, सांगाखेड़ा कला, सांगाखेड़ा खुर्द, सिरवाड़, बीकोर, गूजरवाड़ा, आचलखेड़ा तथा सिवनी मालवा ब्लाक के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवनीमालवा, प्राथमिक स्वा केन्द्र बावडिया भाऊ, शिवपुर, कोठरा, पलासी, अमलाडा कला, गाजनपुर, सतवासा, भिलाडिया कला, हिरनखेडा में लगाएं जाएंगे। इटारसी नगर के अंतर्गत सरकारी चिकित्सालय, यूपीएचसी पुरानी इटारसी सूखा सरोवर एवम नाला मोहल्ला इटारसी, वही केसला ब्लाक के अंतर्गत जमानी, भट्टी,आर्डनेंस फैक्ट्रीइटारसी, पथरौटा, केसला, सुखतवा, डोलरिया ब्लाक के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र पंवारखेडा निमसाडिया, रैसलपुर, पीएचसी डोलरिया, पाजरा कला में प्रातः 9:00 से 4:00 तक के टीके लगाए जाएंगे।मीडिया प्रभारी स्वास्थ्य विभगार सुनील साहू ने बताया कि 17 जनवरी को 17 नागरिकों ने कोविड का टीका लगवाया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 22,82,749 कोविड टीके के डोज लगाए गए हैं। जिनमे प्रथम 10,35,697 सेकंड 10,23,051 तथा 2,24,001 प्रिकाशन डोज शामिल हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी भय एवं भ्रांति के कोविड का छूटा हुआ डोज लगवा कर अपना सुरक्षा कवच पूर्ण कराएं।

